मशहूर अदाकारा करीना कपूर खान और सैफ अली खान के सुपुत्र हैं Taimur अली खान पटौदी। ये ऐसे शख्स हैं जो जन्म से ही चर्चा में रहते हैं। चर्चा में क्या रहते हैं रोज ही खबरों में, वैबसाइट्स पर और सोशल मीडिया पर वायरल रहते हैं। यही कारण है कि मिडया और फोटोग्राफर्स इनका फोटो लेने के लिए हमेशा ही आगे पीछे घूमते पाए जाते हैं। लेकिन अभी किसलिए चर्चा में हैं आइए बताते हैं।

इन्होंने पत्रकारिता की नई शाखा बना दी है
जैसा कि हमने कहा तैमूर को लेकर पत्रकारिता जगत में शुरू से ही जिज्ञासा रही है। उनको लेकर बड़े-बड़े लेख लिखे जाने लगे। सवाल जिज्ञासाएँ भी ऐसी कि क्या ही कहें। जैस पत्रकारों ने ये तक जानना चाहा कि बच्चे का नाम आखिर तैमूर ही क्यों रखा गया? किसी को और कुछ नहीं मिला तो उनके खाने या कहने का पसंद जानना चाहा, तो कोई उनके पहनने या घूमने का ही पसंद बताने लगा। कुछ लोगों ने नेक्स्ट लेवल पर जाते हुए उनकी पहली राखी, होली, दिवाली कैसी रही, ये भी लिख डाला। हद तो तब हो गई जब ये तक लिखा गया कि एक बार तो वो बिल्ली देखकर भागे थे. जैसे कि ये अनोखी बात हो। मम्मी करीना के साथ वोट डालने पहुंचे, तो क्या पहना था।
फोटोग्राफर्स की जिम्मेदारी
जब खबरों में सिर्फ तैमूर कि चर्चा करनी हो तो ऐसे में ये बेहद जरूरी है कि Taimur को हर जगह फॉलो किया जाए। इसलिए वो जहां-जहां जाते हैं फोटोग्राफर्स की फौज उनके पीछे हो लेती है। अब इतनी आव भगत किसे पसंद नहीं है, तो बेचारे तैमूर भी उन्हें निराश नहीं करते। उन्हें एक से एक पोज दे देते। पर अभी जो घटना हुई है वो जरूर इन्हें निराश कर सकती है।

Taimur ने क्या किया जो हैरान करता है?
दरअसल अभी हाल ही में तैमूर अपनी मां करीना कपूर खान के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर दिखाई पड़े। और फिर क्या था तैमूर पत्रकारिता शुरू हो गई। लेकिन इस बार तैमूर ने फोटोग्राफर्स की तरफ देखकर जीभ निकाला और चिढ़ा दिया। अब आलम ये है कि इसे ऐतिहासिक तस्वीर कहा जा रहा है। और सोशल मीडिया पर ये वायरल हो रही है।