कभी समय ऐसा था कि लोगों के पास फुर्सत ही फुर्सत होती थी। अब ऐसा समय है कि लोगों को जरा भी फुर्सत नहीं है। काम, काम और सिर्फ काम। लोग इतने ज्यादा व्यस्त हैं कि Healthy and Fit Body के लिए उचित ध्यान नहीं दे पाते हैं। लेकिन यदि आपने अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दिया तो काम तो कर नहीं पाएंगे, किसी काम के भी नहीं रह जाएंगे। इसलिए स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना ही चाहिए ताकि आप काम कर पाएँ, बल्कि बेहतर कर पाएँ। हम भी आपको कुछ टिप्स दे देते हैं ताकि काम आसान हो जाए।

Healthy and Fit Body के लिए करें खुद से वादा
आज की तारीख में खुद को स्वस्थ रखने के लिए सबसे पहले तो आपको खुद से एक वादा करना चाहिए कि चाहे जो हो जाए रोज कम से कम एक घंटा अपने लिए निकालेंगे। इस एक घंटा में घर या दफ्तर का कोई भी काम जब तक बहुत आवश्यक न हो तब तक बिलकुल न करें। खुद का ख्याल खुद से रखने पर ही इस समस्या का समाधान होगा।
दिनचर्या को यथासंभव नियमित बनाएँ
अक्सर ये देखा जाता है कि हम अपने रोज़मर्रा के जीवन में बेहद अनियमित और अव्यवस्थित रहते हैं। यही कारण है कि बिन बुलाए कई परेशानियाँ आ टपकती हैं। तो हर चीज का एक निश्चित समय बनाएँ। इसके लिए शुरू के कुछ दिन तो आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी लेकिन फिर धीरे-धीरे इसकी आदत हो जाएगी।
व्यायाम को जीवन का हिस्सा बनाएँ
स्वस्थ रहने के लिए ये एक अनिवार्य शर्त है कि आपको हर हाल में व्यायाम करना ही चाहिए। बेहतर होगा कि पार्क जाने की आदत डालें। नियमित रूप से व्यायाम करने से एक तो आपका मन शांत रहेगा दूसरे कई अनावश्यक बीमारियाँ स्वतः दूर हो जाएंगी।

खान-पान पर नियंत्रण रखें
आजकल अस्वस्थ होने का एक प्रमुख कारण है खान-पान। इसलिए यदि आपने खान-पान सुधार लिया तब समझिए आपने एक बड़ी लड़ाई जीत ली। खाना में हरी सब्जियों और सलाद की मात्रा बढ़ाएँ। फास्ट फूड का आदि होने से बचें।
Healthy and Fit Body हेतु कराएं नियमित चेकप
बीमारियाँ या अस्वास्थ्य हमें बताकर नहीं आते। कई बीमारियाँ ऐसी होती हैं जिनके लक्षणों का हमें कुछ पता नहीं होता है। ऐसे में कई बार ऐसा भी होता है कि हमें उस बीमारी का पता चलते-चलते काफी देर हो जाती है। इसलिए नियमित चेकप कराते रहें। इससे समय पर ही आपको अपने शरीर के बारे में पता चलता रहेगा।