Cricket and Bollywood की जोड़ियों को लेकर लोगों में हमेशा से ही उत्सुकता रही है। बॉलीवुड और क्रिकेट का प्रेम काफी पहले से ही परवान चढ़ता आ रहा है। यहाँ इस आर्टिकल में हम आपको बॉलीवुड और क्रिकेट की कुछ मशहूर जोड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

गारफ़ील्ड सोबर्स और अंजू महेंद्रू
सभी जोड़ियाँ अपना मुकाम नहीं हासिल कर पाती हैं। ये जोड़ी भी ऐसी कुछ अधूरी थी। इसके पीछे का कारण थोड़ा निराश करने वाला है। दरअसल अंजु के परिवार वालों को गारफील्ड से शादी स्वीकार्य नहीं थी। इसलिए ये अफसाना यहीं समाप्त हो गया।
विवियन रिचर्ड्स और नीना गुप्ता
विवियन क्रिकेट में जैसे आक्रामक थे वैसे ही अपने इस रिश्ते को लेकर भी रहे। दोनों अपने-अपने क्षेत्र में बेहद कुशल थे। ये शादी सुर्खियों में तो खूब रही लेकिन ये जोड़ी भी कामयाब नहीं रही लेकिन फिर भी इन्होंने मासबा को जन्म दिया जो कि आज एक लोकप्रिय फैशन डिज़ाइनर हैं।
मंसूर और शर्मिला की हिट जोड़ी
इस जोड़ी को आप पहले की जोड़ियों में सबसे मशहू कह सकते हैं लेकिन इनका प्यार भी काफी कुलांचे मारता हुआ परवान चढ़ा। शायद इसी का परिणाम है कि इनके बच्चे भी आज फ़िल्मी दुनिया के जाने-माने स्टार हैं।
Cricket and Bollywood से मोहसिन ख़ान और रीना रॉय
सरहद पार की ये जोड़ी आपसी सरहदों में उलझ कर रह गई। दोनों ने एक दूसरे को समझने का भी भरपूर प्रयास किया लेकिन जैसे कि इनका अफसाना बनना ही नहीं था। सो तमाम अथक प्रयासों के बाद भी नहीं ही बना। शादी तो हुई लेकिन फिर तलाक हो गया।
अजहरुद्दीन और संगीता बिजलानी
क्रिकेट के दुनिया में कलाई के जादूगर के नाम से मशहूर स्टाइल किंग पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन पर यूँ तो कई लड़कियाँ जान छिड़कतीं थीं। लेकिन इन्होंने अपना जान छिड़का संगीता बिजलानी पर। अजहर अपनी पहली पत्नी को तलाक देकर साथ आए लेकिन 2010 में अंततः संगीता से भी तलाक हो गया।

हरभजन और गीता बसरा
इनके रिश्ते को लेकर भी मीडिया में काफी दिनों से कयास लगाए जा रहे थे लेकिन शुरू में दोनों ही इंकार करते रहे लेकिन फिर जल्दी ही काफी धूमधाम से शादी कर लिया। यानी अपने स्पिन से बल्लेबाजों को छकाने वाले हरभजन खुद ही बोल्ड हो गए.
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
क्रिकेट और सिने जगत की सबसे पॉपुलर जोड़ी की उपाधि आप इसे दे सकते हैं। दोनों के ही फैन फ़ालोवर लाखों में हैं। दोनों शादी के बाद भी कैरियर की ऊँचाइयाँ छू रहे हैं। इन दोनों की शादी को अभी कुछ ही साल हुये हैं लेकिन इनकी केमिस्ट्री लाजवाब है।